SINGH MANSION VS RAGHUKUL की लड़ाई में WASSEPUR की एंट्री, प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर मेन्शन को धमकाया, जानिए वीडियों में प्रिंस खान ने क्या कहा

    SINGH MANSION VS RAGHUKUL की लड़ाई में WASSEPUR की एंट्री, प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर मेन्शन को धमकाया, जानिए वीडियों में प्रिंस खान ने क्या कहा

    धनबाद(DHANBAD):  धनबाद के मजबूत और चर्चित घराने सिंह मेन्शन और रघुकुल के बीच की लड़ाई में कुख्यात प्रिंस खान की भी एंट्री हो गई है. वीडियो जारी कर विवाद में उसने तड़का लगा दिया है. हालांकि इस वायरल विडियो की The Newspost पुष्टि नहीं करता. प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर सिंह मेंशन को धमकी दे डाली है. रागिनी सिंह के आरोप पर वह सफाई भी दी है और धमकाया भी है. वायरल विडियो में प्रिंस खान कह रहा है कि वह राजनीति नहीं जानता, रक्तनीति जानता है. अगर रक्तनीति में सिंह मेन्शन की बहू रागिनी सिंह को शामिल होना है तो वह स्वागत करेगा और देखेगा कि रक्तनीति में कौन आगे निकल सकता है. वीडियो में प्रिंस खान कह रहा है कि रागिनी सिंह के पति संजीव सिंह धनबाद जेल से गैंग चला रहे है.

     संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट करने की कर दी मांग

    प्रशासन अगर संजीव सिंह को दुमका जेल शिफ्ट कर दे, तो धनबाद में धमकी का सिलसिला थम जाएगा. वह यह भी कह रहा है कि अमन सिंह से उसका कोई मतलब नहीं है. अमन सिंह के माध्यम से ही संजीव सिंह धनबाद को डिस्टर्ब कर रहे है. रंगदारी के लिए फोन करा रहा है. वायरल वीडियो में वह कह रहा है कि संजीव सिंह ने ही अमन सिंह की जिंदगी बर्बाद की है. अब हर्ष सिंह को मारने की योजना बनाई गई है. कह रहा है कि उसका अजय रवानी से कोई लाइनअप नहीं है. सिंह मेंशन वाले ही अजय रवानी को पहले पूर्णिमा नीरज सिंह के पास भेजा, उसके बाद वह हर्ष सिंह की गाड़ी चलाने लगा.

     जितने को मारा है, बोलकर मारा है

    वायरल वीडियों में प्रिंस खान ने कहा कि उसने जितने को मारा है,  बोलकर मारा है और आगे भी मारेगा और मारने का जिम्मेवारी भी लेगा. साथ ही प्रिंस खान ने सिंह मेंशन के बारे में कहा कि पैसा और राजनीति के लिए अपने ही घर का खून बहा रहे है. एक साथ 4 लोगों की हत्या करा दी जाती है. यह काम किसने कराया, सब कोई जानता है. उसने धमकी दी कि अगर उसके बारे में कुछ भी कहा गया तो वह पूरे सिंह मेंशन के कुनबे को बलिया भेज देगा. वायरल वीडियो में कह रहा है कि अभी तो वह धनबाद पर कब्जा की जंग लड़ रहा है, लेकिन जल्द ही झरिया में भी प्रवेश करेगा. रागिनी सिंह के समर्थक कोयला कारोबारियों की हत्या करेगा. वायरल जारी वीडियो में कुछ लोगों का नाम भी गिना रहा है. बता दें कि यह वीडियो प्रिंस खान ने तब जारी किया जब शनिवार को भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लिए गए चालक का संबंध प्रिंस खान और अमन सिंह गैंग से है. प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के थोड़ी देर बाद ही यह विडियो प्रिंस खान द्वरा जारी किया गया है.

    रिपोर्ट: शांभवी सिंह, धनबाद  



    Related News