कुख्यात दिनेश गोप ने उगले हैं कई राज, कई सफेदपोश की फूली सांसे! फिर NIA ने चार दिन की रिमांड पर लिया

    कुख्यात दिनेश गोप ने उगले हैं कई राज, कई सफेदपोश की फूली सांसे! फिर NIA ने चार दिन की रिमांड पर लिया

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि NIA ने पीएलएफआइ के मुखिया दिनेश गोप को फिर से चार दिनों की रिमांड पर लिया है. एनआइए के विशेष न्यायालय ने रिमांड पर लेने का आदेश दिया. एक जून को एनआइए के अधिकारी जेल पहुंचे और उसे रिमांड पर ले गये. पांच जून को उसे अदालत में पेश किया जायेगा.

    दिनेश गोप ने उगले राज

    इससे पहले NIA ने आठ दिनों के रिमांड पर दिनेश गोप को लिया था. इस दौरान उसने कई राज बताए. हालांकि,  NIA इस पर कुछ भी खुलासा नहीं किया है. लेकिन, कई जानकारियां उसे हासिल हुई है. हालांकि, जो बाते सामने आई उसके मुताबिक पूछताछ में दिनेश गोप ने बताया कि संगठन के लिए बिहार से हथियार मुहैया कराया जाता था . इसमे नालंदा निवासी अवधेश जयसवाल उर्फ चूहा मदद करता था. चूहा को पुलिस करके जेल भेज चुकी है. उसके साथ हथियार सप्लाई करने वालों में नालंदा का ही एक और युवक शामिल था.

    हथियार और सामान बरामद कर रही पुलिस

    दिनेश गोप की निशानदेही पर पुलिस पीएलएफआई के गड़े-छुपे हथियार और सामान बरामद कर रही है. बुधवार को 8-9 साल पुराने वीआईपी जिप्सी कार को बरामद की थी. पुलिस ने जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर जिप्सी को बाहर निकाला. इसकी जानकारी मिलने के बाद खूंटी एसपी अमन कुमार भी मौके पर पहुंचे थे.इससे पहले भी पुलिस ने भारी मात्रा में गोली और हथियार बरामद किया.  

    गौरतलब है कि पीएलएफआई सुप्रीमो करीब दो दशक तक पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. NIA  ने नेपाल से उसे गिरफ्तार कर दिल्ली और फिर बाद में रांची लाई थी. 22 मई उसे अदालत में पेश किया गया था. उस समय एनआइए ने उसे आठ दिनों की रिमांड पर लिया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news