यातायात नियम का पालन नहीं करना मजदूर को पड़ा भारी, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुआ घायल

    यातायात नियम का पालन नहीं करना मजदूर को पड़ा भारी, सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से हुआ घायल

    देवघर(DEOGHAR): देवघर के देवीपुर प्रखंड अंतर्गत कुलहड़िया मोड के पास बाइक और टोटो में भीषण टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.

    बताया जा रहा है कि स्थानीय टटकियो गांव निवासी केबु सिंह अपने  बाइक से देवघर की ओर मजदूरी करने जा रहा था.केबु बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार से देवघर की ओर बढ़ रहा था. तभी अचानक इसकी मोटरसाइकिल कुलहड़िया मोड के पास टर्निंग पर अनियंत्रित हो गई और इसने पीछे से टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया. हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सर में गंभीर चोटे आई है. आनन-फानन में स्थानीय लोग और पुलिस ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. अगर केबु हेलमेट पहने रहता तो गंभीर रूप से वह घायल नहीं होता.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 



    Related News