दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट : एक बिहारी की हैट्रिक रोकने उतरेगा दूसरा बिहारी !!

    दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट : एक बिहारी की हैट्रिक रोकने उतरेगा दूसरा बिहारी !!

    धनबाद(DHANBAD): राजधानी दिल्ली की उत्तर पूर्वी सीट पर एक बिहारी की हैट्रिक को रोकने के लिए क्या कांग्रेस दूसरे बिहारी  को चुनाव के मैदान में उतारेगी.  सूत्र तो ऐसा ही कुछ बता रहे है.  भाजपा सांसद मनोज तिवारी के सामने कांग्रेस उत्तर पूर्वी सीट पर फायर ब्रांड युवा नेता कन्हैया कुमार को चुनाव में उतारने  की तैयारी कर रही है.  यह  अलग बात है कि इस पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन संभावना अधिक है कि इस सीट पर मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में आमने-सामने होंगे.  

    2021 में लेफ्ट  छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे कन्हैया

    लेफ्ट को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद कन्हैया कुमार का कद बढ़ा है तो भाजपा में मनोज तिवारी का भी कद  कुछ कम नहीं है.  2014 में भी उन्होंने चुनाव जीता था, 2019 में भी विजई रहे और अब भाजपा 2024 में भी उनको उम्मीदवार बनाया है.  मनोज तिवारी का जन्म तो उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ है लेकिन मूल रूप से वह बिहार के कैमूर के रहने वाले है.  इसी प्रकार कन्हैया कुमार बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले है.  2019 में बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से उन्होंने लेफ्ट  के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन भाजपा  नेता और मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों पराजित हो गए.  कन्हैया कुमार 2021 में लेफ्ट  छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. 

    भाजपा  2024 में दिल्ली से  6 सांसदों के टिकट काटा है 

     भाजपा ने 2024 में दिल्ली से  6 सांसदों के टिकट काट दिए है.  सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी को फिर से चुनाव लड़ाया जा रहा है.  भाजपा इस बार सेलिब्रिटी या बाहरी नेताओं को टिकट देने के बजाय अपने कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी है.  दिल्ली के 7 सीटों में आम आदमी पार्टी चार  और कांग्रेस तीन पर चुनाव लड़ेगी.  आम आदमी पार्टी ने नए उम्मीदवारों पर दांव  लगाया है.  तीन विधायकों को उम्मीदवार  बनाया गया है.   2019 के चुनाव में दिल्ली के सातों सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला था.  भाजपा ,कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई  थी. इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन होने से मुकाबला आमने-सामने का हो जाएगा. 

    रिपोर्ट --धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news