विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया मधुपुर कॉलेज में तालाबंदी

    Deogarh, Jharkhand
    विश्वविद्यालय महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर किया मधुपुर कॉलेज में तालाबंदी

    देवघर(DEOGARH): विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर मधुपुर महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दिया है. तालाबंदी होने से महाविद्यालय के प्राचार्य,शिक्षक व अन्य अनुबंध कर्मचारी महाविद्यालय गेट के बाहर ही खड़े रहे. अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ विगत एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. मुख्य मांगो में सातवां वेतनमान लागू करने के अलावा एसीपी, एमएसीपी का लाभ भी देने की मांग शामिल है. कर्मचारी संघ विगत कई वर्षों से अपने मांगों के समर्थन में आंदोलन करते आ रहे हैं. लेकिन इस बार पूरे राज्य स्तर पर सभी कर्मचारी पिछले एक सप्ताह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.

    वहीं, विगत दिनों परीक्षा रहने के कारण परीक्षा बाधित न हो इसको लेकर उन्होंने सिर्फ कार्यालय कक्ष में ही तालाबंदी की. जिससे परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. लेकिन शनिवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ही तालाबंदी कर दी. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा. आंदोलन के कारण महाविद्यालय के सभी कामकाज ठप्प हैं.

    बता दें कि, महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी करने से कई प्रकार की परेशानियां खड़ी हो सकती हैं. जैसे कि अभी 11वीं के छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन चल रहा है. ऐसे में स्टूडेंट्स को दिक्कत आ सकती है. दूसरा 12वीं कक्षा के छात्रों का परीक्षा प्रपत्र भरने का कार्य भी ठप हो जाएगा. तीसरा कल्याण विभाग द्वारा छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति हेतु बोनाफाइड निर्गत करने का कार्य भी ठप हो जाएगा. हालांकि, बच्चों का पठन-पाठन व्यवस्था बाधित न हो इसे लेकर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर रत्नाकर भारती ने सभी शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षा लेने का आदेश जारी कर दिया है.

    रिपोर्ट: ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news