डुमरी उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरु, 5 सितंबर को होगी वोटिंग

    डुमरी उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरु, 5 सितंबर को होगी वोटिंग

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-डुमरी विधानसभा के उपचुनाव 5 सितंबर को होगी. इसकी  प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. जो लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं. वो आज से नामांकन कर सकेंगे. चुनाव आयोग की जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 अगस्त है. 18 अगस्त से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. जो उम्मीदवार नामांकन कराने के बाद चुनाव नहीं लड़ना चाहते है, वो 21 अगस्त तक अपना नाम वापस ले सकेंगे. राज्य में होने जा रहे इस छठे उपचुनाव की वोटिंग 5 अगस्त को और वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी.10 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी

    राज्य का छठा उपचुनाव

    डुमरी विधानसभा चुनाव राज्य में होने वाला छठा उपचुनाव है. डूमरी विधानसभा में कुल 2,98,629 मतदाता हैं, जो अपने वोट से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.  2,98,629  वोटर्स में पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,54, 452 है.जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1,44,174 है. चुनाव आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसे लेकर तमाम तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर कर ली गई है. डूमरी विधानसभा में कुल 373 मतदान केंद्रों में वोटिंग होती है

    जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव

    राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो डूमरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है.  कोरोना के दौरान उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी थी. चेन्नई से इलाज के बाद वो काफी हद तक ठीक हो गये थे. अचानक छह अप्रैल को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद डूमरी विधानसभा सीट खाली हो गयी थी. इसी वजह से यहां उपचुनाव हो रहे हैं. जेएमएम और उसकी गठबंधन पार्टियों ने दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है. उपचुनाव जीतने से पहले बेबी देवी को मंत्री बनाया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news