गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत के लिए MP के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गोड्डा में किया रोड शो

    गोड्डा में भाजपा प्रत्याशी  निशिकांत के लिए MP के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गोड्डा में किया रोड शो

    गोड्डा (GODDA) : गोड्डा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव 1 जून को होना है. इससे पहले प्रत्याशियों द्वारा क्षेत्र में पूरी ताकत झोंकी जा रही है. जहां एक और गोड्डा के मेला मैदान में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में प्रियंका गांधी, कल्पना सोरेन का जनसभा आयोजित की गई थी. वहीं दूसरी ओर महागामा में भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो आयोजित किया गया. 


    देश में तीसरी बार मोदी की ही सरकार बन रही है-शिवराज


    गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के महागामा विधानसभा में आज भाजपा द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया. पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोड शो किया. इस बीच जय श्री राम, हर हर मोदी घर घर मोदी के नारा बुलंद किया गया. रोड शो में पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे सहित बड़ी संख्या में नेता कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. अपने भाषण के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लगातार तीसरी बार देश में मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. जनता जान रही है की जो अयोध्या में रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से मना कर दिया उसे नकार दिया गया है. शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मोदी की गारंटी से प्रभावित होकर इस बार देश में 400 पार फिर सीट एनडीए को मिल रही है. 

    रिपोर्ट. ऋतुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news