UPSC में 365 रैंक लाने वाली निहारिका सिन्हा का साहिबगंज में भव्य स्वागत, पढ़े क्या कहा

    UPSC में 365 रैंक लाने वाली निहारिका सिन्हा का साहिबगंज में भव्य स्वागत, पढ़े क्या कहा
    साहिबगंज यूपीएससी परीक्षा में 365 वीं रैंक हासिल करने वाली निहारिका सिन्हा के साहि बगंज पहुंचने पर परिवार,दोस्तों, रिश्तेदारों, स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने स्टेशन पर बुके और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया.

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज यूपीएससी परीक्षा में 365 वीं रैंक हासिल करने वाली निहारिका सिन्हा के साहि बगंज पहुंचने पर परिवार,दोस्तों, रिश्तेदारों, स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने स्टेशन पर बुके और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया.बैंड-बाजे के साथ उनका अभिनंदन किया गया इसके बाद निहारिका बड़ी दुर्गा मंदिर और बड़ा बजरंगबली मंदिर पहुंचकर पूजा- अर्चना की तथा मोहल्ले के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया.

    पढ़े क्या कहा

     निहारिका ने बताया कि उनकी यूपीएससी की तैयारी मई 2024 से शुरू हुई और दूसरे प्रयास में उन्हें यह सफलता मिली.उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी,सही रणनीति और परिवार के सहयोग से यह संभव हुआ उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने और उन्हें बिना दबाव के आगे बढ़ने का अवसर देने की अपील की.वहीं उनके पिता निरंजन सिन्हा और मां शबनम कुमारी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और धैर्य से ही बड़ी सफलता हासिल होती है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news