मुख़्यमंत्री सोमवार को पहुंचेंगे धनबाद, बरवड्डा से सिटी सेंटर सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त


धनबाद(DHANBAD): मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को धनबाद आ रहे है. हेलीकाप्टर से बरवड्डा हवाई पट्टी पर लैंड करेंगे. हवाई अड्डे से कार्यक्रम स्थल तक सब कुछ ठीक-ठाक दिखे इसके लिए रविवार के दिन भी नगर निगम सक्रिय दिखा. एरोड्रम से लेकर सिटी सेंटर, लुबी सर्कुलर रोड तक सड़क के किनारे अस्थाई झोपड़ियों को हटा दिया गया. जिनकी गुमटियां हटी हैं ,उनका अपना रोना है कि इस बरसात के मौसम में कहां जाएंगे. क्योंकि सड़क के किनारे केवल अस्थाई दुकान ही नहीं बल्कि कुछ अस्थाई आवास भी बने हुए है. अक्सर जब भी कोई बड़ा अधिकारी आने वाला होता है, सड़क साफ करा दी जाती है लेकिन उसके बाद 30 फुट की सड़कें 10 फीट की रह जाती है , इसको देखने वाला कोई नहीं होता.
4+