भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला, NIA करेगी मामले की जांच

    भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर हमला, NIA करेगी मामले की जांच

    रांची(RANCHI): - इसी साल जनवरी में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला किया था. इस मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA)करेगा. इस केस को एनआईए ने टेकओवर कर लिया है. रांची इकाई के इंस्पेक्टर सच्चिदानंद को इस मामले का अनुसंधानकर्ता बनाया गया है.

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र स्थित झिलरुंआ स्कूल मैदान में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को लक्ष्य बनाकर माओवादियों ने हमला किया था. इस मामले में उनके दो अंगरक्षक मारे गए थे. पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किसी तरह भागकर जान बचाई थी. यह घटना 4 जनवरी को हुई थी. अब एनआईए इस मामले की जांच करेगा. इस मामले में एक करोड़ का इनामी माओवादी मिसिट बेसरा सहित 9 लोग आरोपी बनाए गए थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news