ISIS से ताल्लुक रखने वाले फैजान अंसारी को NIA ने लिया रिमांड पर, खुलेगा राज

    ISIS से ताल्लुक रखने वाले फैजान अंसारी को NIA ने लिया रिमांड पर, खुलेगा राज

    रांची (RANCHI): लोहरदगा से गिरफ्तार फैजान अंसारी का ताल्लुक कुख्यात इस्लामिक संगठन ISIS से है. इस मामले में एनआईए, इंटेलिजेंश ब्योंरो और दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. एनआईए और आईबी की टीम ने लोहरदगा के मिल्लत कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया था. अब उसे एनआईए रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. इससे राज खुलने की संभावना है.

    कोर्ट रिमांड के लिए दी स्वीकृती

    फैजान अंसारी को गिरफ्तार करने के बाद अब उसे पूछताछ के लिए रिमांड की प्रार्थना विशेष अदालत से की गई. कोर्ट ने एनआईए को 7 दिनों की पुलिस रिमांड स्वीकृत दे दी है. मिली जानकारी के अनुसार एनआईए पूछताछ के दौरान उससे कई महत्वपूर्ण राज उगलवाए सकती हैं. बता दें कि फैजान अंसारी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करता था.  इसी दौरान उसका संपर्क कुछ ऐसे युवको से हुआ जिसके माध्यम से वह डार्क नेट के जरिए प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन आईएसआईएस के संपर्क में आ गया और उसकी कार्य संस्कृति से प्रभावित हो गया.

    डार्क नेट के जरिए संगठन के संपर्क में आय़ा

    डार्क नेट से जुड़ने की वजह से वह देश की केंद्रीय एजेंसियों की जांच के दायरे में आ गया. सोशल मीडिया और इंटरनेट के उपयोग से उसके बारे में विशेष जानकारी केंद्रीय एजेंसी को मिलती रही. इसलिए उसे लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया. एनआईए 24 जुलाई से उसे अपने रिमांड पर लेगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news