अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले NHM कर्मी, स्वास्थ्य मंत्री ने समस्याओं के निदान का दिया भरोसा

    अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले NHM कर्मी, स्वास्थ्य मंत्री ने समस्याओं के निदान का दिया भरोसा

    रांची(RANCHI): NHM कर्मी लगातार अपनी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं. इसके लिए वे लगातार आंदोलन भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज विभिन्न जिलों से आये सैकड़ो की संख्या NHM कर्मियों ने अपने नियमितीकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की. यह मुलाकात मंत्री के आवास पर हुई. बता दें कि इससे पहले भी करीब एक माह पहले इन कर्मियों ने मुलाक़ात कर अपनी मांगो को रखा था.

    स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सकरात्मक भरोसा, कहा जल्द करेंगे समस्याओं का निदान

    जब मंत्री बन्ना गुप्ता को पता चला कि NHM कर्मियों ने मुलाक़ात करने की इच्छा जाहिर की है तो उन्होंने स्वयं आवास से बाहर आकर कर्मियों से बात की. मंत्री बन्ना गुप्ता ने कर्मियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गठबंधननीत सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में तेज गति से विकास का कार्य कर रही है. इसके साथ ही विभिन्न अनुबंध कर्मियों के समस्याओ के समाधान के लिए भी सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मैंने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर एक तीन सदस्यीय कमिटी के निर्माण का निर्देश दिया है, जो हाई कोर्ट के निर्देश और अन्य राज्यों की नियमावली के अध्ययन के उपरांत, राज्य के विभिन्न अनुशंसाओं को आधार बनाकर एक रिपोर्ट सरकार को समर्पित करें. इसी रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिशा-निर्देश के बाद हम आगे बढ़ेंगे.

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव से इस संबंध में बात कर कल एक प्रतिनिधिमंडल को पुनः वार्ता के लिए बुलाया है. मंत्री के आश्वासन से संतुष्ट होकर कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री जिंदाबाद और बन्ना गुप्ता जिंदाबाद का नारा लगाया और खुशी खुशी अपने कार्यों पर लौट गए.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन, रांची   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news