BREAKING NEWS:- सारंडा जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर, सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को किया घायल !

    BREAKING NEWS:- सारंडा जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर, सुरक्षाबलों ने कई नक्सलियों को किया घायल !

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):-पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान कई नक्सलियों को घायल कर दिया. और माओवादियों के अस्थाई कैंप को भी धवस्त कर दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में माओवादी नेता मिसिर बेसरा और अनल उर्फ पतिराम मांझी जैसे ईनामी नक्सली के दस्ते को पुलिस ने घेर रखा है. मिल रही जानकारी के मुताबिक ये मुठभेड़ जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलभंगा के पास हुई है. हालांकि, इस खबर की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई.  

    पुलिस-नक्सली मुठभेड़ को लेकर सारंडा में हाई अलर्ट जारी किया गया है. सभी चेक नाका से लेकर ओडिशा के बॉर्डर तक पुलिस की पैनी नजर बनीं हुई है.  सूत्रों से जो जानकारी प्राप्त हो रही है. मुठभेड़ में कोबरा, सीआरपीएफ और झारखण्ड जगुआर के जवान शामिल हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि सुरक्षाबल एक बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रहे हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news