धनबाद के गोविंदपुर में रांची की लड़की की मौत में नया ट्विस्ट, जानिए क्या है यह पूरा मामला 

    धनबाद के गोविंदपुर में रांची की लड़की की मौत में नया ट्विस्ट, जानिए क्या है यह पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD)धनबाद के गोविंदपुर में रांची की नाबालिक लड़की  की हत्या या आत्महत्या , इस मामले में एक नया ट्विस्ट आ गया है.  अंदेशा यह भी  लगाया जा रहा है कि हो सकता है कि किसी वाहन  के आगे कूदकर उसने जान दे दी हो.  मृतिका रांची की रहने वाली थी, वह रतनपुर स्थित सुपर हंड्रेड कोचिंग सेंटर में पिछले कुछ दिनों  से तैयारी कर रही थी.  पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले तो समझ में आया कि हत्या की गई है लेकिन उसके पहने हुए कपड़े की जांच करने पर  पॉकेट से एक सुसाइड नोट मिला है.  जिसमें लिखा हुआ है कि मम्मी और पापा मुझे डॉक्टर बनाना चाह रहे थे. 

    पॉकेट और रूम से मिले तीन सुसाइड नोट
     
    लेकिन मैं उस पर खरा नहीं उतर पाई.  दादी का डॉक्टर बनकर हॉस्पिटल खोलने का सपना था, जो पूरा नहीं हो रहा है.  पुलिस सूत्रों के अनुसार हॉस्टल की तलाशी लेने पर इसी तरह के दो और सुसाइडल नोट मिले है.  एक उसकी किताब में रखा मिला है तो दूसरा बैग में.  इससे  पुलिस अनुमान लगा रही है कि किसी तेज रफ्तार वाहन के सामने कूद  कर उसने जान दी हो.  कोचिंग संचालक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.  कोचिंग संचालक ने पुलिस को बताया है कि पिछले 6 महीने से वह कोचिंग सेंटर में क्लास कर रही थी.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले पर से पर्दा हट पाएगा  लेकिन इस नए ट्विस्ट से मामला आत्महत्या की ओर भी मुड़ता  दिख रहा है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News