रेलवे बोर्ड  का नया फरमान :वंदे भारत एक्सप्रेस में करंट बुकिंग वालों को अब नहीं मिलेगा नॉनवेज

    रेलवे बोर्ड  का नया फरमान :वंदे भारत एक्सप्रेस में करंट बुकिंग वालों को अब नहीं मिलेगा नॉनवेज

    धनबाद(DHANBAD) | धनबाद पहुंची एक जानकारी में बताया गया है कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में भोजन -नाश्ते की शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने भोजन सेवा में कई बदलाव किए है.  सबसे अधिक शिकायतें नॉनवेज को लेकर की जा रही थी.  उनकी समीक्षा करने के बाद रेलवे बोर्ड ने कुछ बदलाव किए है.  अब बंदे भारत ट्रेन में करंट बुकिंग कराने  वाले यात्रियों को नॉनवेज भोजन की सुविधा नहीं मिलेगी.  चार्ट बनने के बाद से लेकर ट्रेन जाने तक होने वाले करंट टिकटों के यात्रियों को केवल शाकाहारी भोजन मिलेगा. 

    समय कम मिलने के कारण होती है परेशानी 

     रेलवे बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि  करंट टिकट ट्रेन रवाना होने के 15 मिनट पहले तक मिलता  है.  ऐसे में सेवा प्रदान करने वाले के पास भोजन की व्यवस्था करने के लिए बहुत कम समय बचता है.  इसलिए इन  यात्रियों को शाकाहारी भोजन ही दिया जाए.  जानकारी के अनुसार रेलवे बोर्ड की ओर से सभी जोनल रेलवे और आईईआरसीटीसी  को इस आशय का पत्र भेजा गया है.  यह भी कहा गया है कि वंदे भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए सेवाओं में सुधार के उपाय किए जाए.  करंट बुकिंग वाले यात्रियों के लिए वेज या नॉनवेज का कोई विकल्प नहीं दिया जाए.  करंट बुकिंग वाले यात्रियों को केवल शाकाहारी भोजन ही परोसने का इंतजाम किया जाये.  पत्र में यह भी कहा गया है कि कंफर्म टिकट ऑप्ट इन  करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने के तुरंत बाद खान-पान  सेवाओं के संबंध में एसएमएस भेजा जाएगा. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 



    Related News