नए नक्शे में किधर होकर बनेगा गया रेल पुल अंडरपास,बन जाने से क्या होंगे फायदे, जानिए

    नए नक्शे में किधर होकर बनेगा गया रेल पुल अंडरपास,बन जाने से क्या होंगे फायदे, जानिए

    धनबाद(DHANBAD): चू चू का मुरब्बा बने, धनबाद के गया रेल पुल अंडरपास का नया नक्शा पारित हो गया है. 66 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा बनेगा गया पुल का दूसरा अंडरपास. नई डिजाइन में फ्रेट कॉरिडोर के लिए दो लाइन बिछाने के लिए भी जमीन दिखाई गई है. दूसरे अंडरपास के लिए रेलवे के गोदाम से निकलेगी सड़क .श्रमिक चौक से पूजा पंडाल के बगल से रेलवे के गोदाम होते हुए दूसरी ओर पेट्रोल पंप के पास सड़क निकलेगी. लिहाजा रेलवे के गोदाम को तोड़ा जाएगा, कुछ मकान और दुकान जो अतिक्रमण है ,उसे भी हटाया जाएगा. अंडरपास के लिए जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी ,उसका भुगतान राज्य सरकार रेलवे को करेगी. यह धनबाद की बहुत पुरानी मांग है, अगर दूसरा अंडरपास निकल जाता है तो गया पुल के पास जो 24 घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है, उसे लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. इधर उसे आगे बढ़ने पर नया बाजार फ्लाईओवर की भी मरम्मत की जरूरत है लेकिन इसकी फाइल अभी रांची के प्रोजेक्ट भवन में धूल फांक रही है. अभी हाल ही में पुल की जांच हुई ,जांच में पाया गया कि उसके बेयरिंग आदि को बदलने की जरूरत है अन्यथा बहुत दिनों तक नहीं चल सकता है, इसकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव भी तैयार हुआ, अनुमानित राशि भी बताई गई लेकिन अभी तक इसे संबंधित संचिका गति नहीं पकड़ पाई है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news