साहिबगंज में नए उपायुक्त ने संभाला कार्यभार, विकास व सुशासन पर जोर

    साहिबगंज में नए उपायुक्त ने संभाला कार्यभार, विकास व सुशासन पर जोर

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले के 37वें उपायुक्त- सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा (2019 बैच) के अधिकारी दीपक कुमार दुबे ने शनिवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया,समाहरणालय परिसर में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय कार्यक्रम में उन्होंने कार्यभार संभालते हुए जिले के समग्र विकास और सुशासन को अपनी प्राथमिकता बताया.

     विकास व सुशासन पर जोर

    पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त दुबे ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता जवाबदेही और त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

     कानून- व्यवस्था के क्षेत्रों में निरंतर सुधार के लिए ठोस पहल

    उन्होंने कहा कि शिक्षा,स्वास्थ्य,कृषि, आधारभूत संरचना और कानून- व्यवस्था के क्षेत्रों में निरंतर सुधार के लिए ठोस पहल की जाएगी साथ ही आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा.जिला प्रशासन ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जिनके माध्यम से लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर



    Related News