गुमला के 22 वार्डों में नए-पुराने चेहरों की जीत, अब उपाध्यक्ष पद पर नजर

    गुमला के 22 वार्डों में नए-पुराने चेहरों की जीत, अब उपाध्यक्ष पद पर नजर

    गुमला : नगर परिषद के चुनाव के परिणाम आने के साथ ही कई उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है तो कई की चेहरे पर निराशा देखने को मिल रही है. गुमला जिला के 22 वार्डो का चुनाव परिणाम पूरी तरह से सामने आ गया है जिसमें कई उम्मीदवारों ने दोबारा जीत हासिल कर अपने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का दावा किया.

    वहीं कई नए चेहरे इस चुनाव में जीत हासिल करके आने वाले दिनों में जनता की पूरी ईमानदारी से सेवा करने का दावा करते हुए नजर आ रहे जिन्हें उम्मीदवारों ने दोबारा जीत हासिल की उनके चेहरे पर जो खुशी है और निश्चित रूप से इस बात को दर्शा रही है कि उनके द्वारा पूर्व में किए गए काम जनता को पसंद आए तब जनता ने दोबारा वोट देकर उन्हें जीत हासिल करवाई है.

    गुमला जिला के 22 वार्ड पार्षदों के चुनाव के संपन्न होने के बाद अब इन्हीं लोगों के बीच में से उपाध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा ऐसे में कई वार्ड पार्षद अभी से ही उपाध्यक्ष के पद की तैयारी को लेकर दावेदारी करते हुए नजर आ रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news