नीट यूजी 2022 का रिजल्ट जारी, जानिए कौन बना झारखंड टॉपर   

    नीट यूजी 2022 का रिजल्ट जारी, जानिए कौन बना झारखंड टॉपर    

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए नीट यूजी,  2022 का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया. इस परीक्षा में हरियाणा की तनीषा टॉपर रही है, क्योंकि तनीषा राजस्थान से नीट यूजी एग्जाम में शामिल हुई थी इसलिए वे राजस्थान से भी टॉपर हैं. वहीं दिल्ली के व्हाट्स आशीष बत्रा दूसरे स्थान पर हैं. तीसरे स्थान पर कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गुंगले रहे. चौथे स्थान पर कर्नाटक की ही रुचा फार्मेसी रही है. चारों को 715 अंक प्राप्त हुए हैं. 

    बिष्टुपुर के आयुष बने झारखंड टॉपर

    झारखंड की बात करें तो डीएवी बिष्टुपुर के छात्र आयुष कुमार झा 720 में से 65 अंक हासिल कर नीट की परीक्षा में झारखंड से टॉपर बने हैं. इनका ऑल इंडिया रैंक 133 है. जानकारी के अनुसार आयुष को इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन में नौवां स्थान हासिल हुआ है. पिता बागबेड़ा में मेडिकल की दुकान चलाते हैं. 

    neet.nta.bic.in पर जाकर देखे आंसर-की 

    नीट यूजी 2022 में 18,72,343 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से परीक्षा में कुल 17,64,571 परीक्षार्थी शामिल हुए थे वहीं परीक्षा में 9,93,069 परीक्षार्थी सफल हुए हैं. एनटीए ने नीट यूजी का फाइनल आंसर-की जारी कर दिया है. जिसे स्टूडेंट्स रिजल्ट वेबसाइट neet.nta.bic.in पर जाकर देख सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news