NEET PAPER LEAK: एक्शन में सीबीआई, OASIS स्कूल प्रिंसपल और स्टाफ को साथ ले गई टीम,अब रांची में होगी जांच  

    NEET PAPER LEAK: एक्शन में सीबीआई, OASIS स्कूल प्रिंसपल और स्टाफ को साथ ले गई टीम,अब रांची में होगी जांच  

    रांची(RANCHI): NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई अब रेस हो गई है. बिहार में ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद झारखंड पहुँच गई.झारखंड के हजारीबाग स्तिथ OASIS स्कूल में प्रिंसपल और स्टाफ के साथ लंबी पूछताछ की है. इस पूछताछ के बाद आगे की कड़ी को जोड़ने के लिए प्रिंसपल एहशान उल हक और एक स्टाफ को साथ ले कर गई है. हलाकी सीबीआई के अधिकारी दोनों को कहाँ लेगए इसकी पुष्टि नहीं है. लेकिन संभवना जताई जा रही है कि दोनों को रांची के ब्लू डार्ट कोरियर,बैंक और ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय ले जाया जा सकता है.

    EOU की जांच को आगे बढ़ा रही CBI

    दरअसल NEET UG परीक्षा पेपर लीक की जांच अब सीबीआई कर रही है. केस को हैंडओवर करने के बाद ही एक्शन में दिखी है. छह लोगों की गिरफ़्तारी की गई है. इसके बाद अब इसके तह तक जाने की कोशिश कर रही है. कड़ी दर कड़ी मिला कर इस पेपर लीक के आखरी छोर तक जाने की कोशिश सीबीआई की है.सीबीआई EOU की जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद अब फिर से उसी स्थान पहुँच कर जांच में दिए गए बयान को वेरीफाई कर रही है.

    EOU की जांच में OASIS आया सुर्खियों में

    बता दे कि NEET UG पेपर लीक के मामले में सबसे पहले बिहार पुलिस ने कार्रवाई की थी उसके बाद बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने मामले को दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी. इस जांच में EOU की टीम भी हजारीबाग और रांची पहुँच कर जांच कर चुकी है. साथ ही हजारीबाग OASIS स्कूल के प्रिंसपल और स्टाफ से पूछताछ की थी. साथ ही देवघर से छह शातिरो को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद कई खुलासे सामने आए थे. जानकारी मिली थी की पेपर लीक करने वाले लोगों को गिरफ्तार शातिरों ने मोबाईल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराया था.  

    क्यों टारगेट पर oasis स्कूल

    NEET UG की परीक्षा के दिन सुबह ही पेपर लीक की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद कार्रवाई की गई तो कई जानकारी निकल कर सामने आई. इसमें सबसे बड़ा खुलासा छपरा के एक स्कूल से हुआ. जहां एक परीक्षा का अर्द्धजला पेपर मिला. जब इसके नंबर की जांच की गई तो खुलासा हुआ की यह हजारीबाग के OASIS स्कूल को भेजा गया पेपर का नंबर है.इसके बाद ही इस पूरे पेपर लीक का सेंटर OASIS स्कूल बन गया. जांच एजेंसी को शक है कि पेपर लीक का पूरा लिंक इसी स्कूल से जुड़ा हुआ है.                                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news