गिरिडीह: 25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल का भतीजा भी हार्डकोर, पत्नी भी जा चुकी है जेल, जानिये पुलिस ने दी और क्या जानकारी


गिरिडीह (GIRIDIH): गिरिडीह पुलिस ने संथाल परगना के 25 लाख के इनामी नक्सली और स्पेशल एरिया कमिटी के सदस्य नंदलाल सोरेन उर्फ हितेश और उर्फ विजय दा उर्फ पवित्र दा और उसकी पत्नी चांदमूनी को गिरफ्तार बीते दिन गिरफ्तार किया था। आज एसपी अमित रेनू और एएसपी अभियान गुलशन तिर्की ने बाकयादा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया काे जानकारी दी। बताया कि नंदलाल का भतीजा चमन उर्फ लंबू भी संथाल परगना इलाके का हार्डकोर नक्सली है. जबकि पत्नी चांदमुनी दुमका के कई नक्सली कांड में जेल जा चुकी है. लेकिन दो दिनों के गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस पति-पत्नी नक्सली से कुछ खास उगलवा नहीं पाई है.
बता दें कि पति-पत्नी की गिरफ्तारी पीरटांड़ के कोडाडीह गांव में घेराबंदी कर की गई है. प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुमका और गिरिडीह में अधिकांश नक्सली मामलो में विस्फोट कर सरकारी संपत्तियों को नुकसान किए जाने से जुड़ा केस इनपर दर्ज है. इसके साथ ही पति-पत्नी द्वारा की गई नक्सली घटानाओं की जानकारी दी गई.
छह नक्सली केस दर्ज
इस दौरान एसपी अमित रेनू ने बताया की 25 लाख के इनामी नक्सली और सेक सदस्य के खिलाफ दुमका में 26 केस तो गिरिडीह के पीरटांड़ और डुमरी में छह नक्सली केस दर्ज है. लेकिन दो दिनों के गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस पति-पत्नी नक्सली से कुछ खास उगलवा नहीं पाई. पुलिस दोनों से पिरटांड़ और मधुबन के तराई वाले इलाके के किन किन स्थानों पर बंकर है और बकरो में नक्सलियों ने क्या छिपा रखा है, इन सभी सवालों को पूछ रही है. जबकि गिरफ्तार नक्सली नंदलाल उर्फ हितेश दा इसी पीरटांड़ थाना के बेलातांड के जोनराबेड़ा का रहने वाला है. और संथाल परगना के दुमका को अपनी पत्नी और भतीजा के साथ नक्सली संगठन के लिए कार्यक्षेतर बना रखा था. वहीं संथाल परगना में संगठन के बीच स्पेशल एरिया कमिटी सेक सदस्य के रूप में जाना जाता था. तो इसकी पत्नी भी हार्डकोर नक्सली मानी जाती है. पिछले कई दिनों से दोनो पिरटांड के इलाके में दुमका पुलिस से बचते फिरते रहे थे. इतना ही नहीं इस हार्डकोर नक्सली नंदलाल ने दुमका के भूतपूर्व एसपी अमरजीत बलिहार के हत्याकांड में शामिल था. लेकिन एक दशक से अधिक हुए एसपी बलिहार हत्याकांड के बाद भी फरार चल रहा था. जबकि इसकी पत्नी संथाल परगना इलाके में हुए कई नक्सली कांड में जेल तक जा चुकी थी. इतने बड़े घटनाओं को अंजाम देने वाले इस नक्सली की गिरफ्तारी के दो दिन बाद भी पुलिस को पीरटांड़ और मधुबन इलाके में कुछ सुराग हाथ नहीं लगा. जबकि दोनों से पूछताछ के लिए रांची आईबी और सीआईडी की टीम दो दिन तक गिरिडीह में डेरा जमाए रही.
सर्च ऑपरेशन
दंपति नक्सली को जिला पुलिस बल के साथ एसएसबी के जवानों ने पीरटांड़ के कोडाडीह गांव से उस वक्त दबोचा, जब दोनों पति-पत्नी संथाल परगना के दुमका पुलिस से बचते हुए गिरिडीह के पीरटांड़ इलाके में पहुंचे थे. इसी दौरान गुप्त सूचना पर एएसपी अभियान गुलशन तिर्की के नेतृत्व में सीआरपीएफ कमांडेंट अचयूतानंद और डुमरी एसडीपीओ मनोज कुमार डुमरी इंसिपेक्टर आदिकान्त महतो ने एसएसबी और जिला पुलिस बल के साथ कोडडीह गांव में सर्च ऑपरेशन चलाकर दोनों को दबोचा.
रिपोर्ट: दिनेश कुमार, गिरिडीह
4+