15 लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई इलाकों में था आतंक

    15 लाख का इनामी नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई इलाकों में था आतंक

    पलामू(PALAMU): कुख्यात नक्सली विनय यादव उर्फ मुराद उर्फ कमल जी को झारखंड व बिहार की पुलिस ने साझा अभियान चलाकर बिहार के दाउदनगर से गिरफ्तार किया है. झारखंड की सरकार ने माओवादी सब जोनल कमांडर विनय पर 15 लाख का इनाम रखा था. कुख्यात नक्सली का वर्चस्व छत्तरपुर, नौडीहा,हरिहरगंज सहित बिहार के देव ,ढिबरा,कुटुंबा सहित अन्य जगहों पर थी. वहीं इसके विरुद्ध इन थानो में नक्सली घटना को अंजाम देने को लेकर 50 से अधिक मामला दर्ज है. विनय मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिला के अम्बा थाना के देउरा का रहने वाला है. विनय की गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को गहरा झटका लगा है. इलाके में विराम लग गयी.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news