बैनर-पोस्टर लगाते रंगेहाथ धराया नक्सली, पुलिस कर रही पूछताछ

    बैनर-पोस्टर लगाते रंगेहाथ धराया नक्सली, पुलिस कर रही पूछताछ

    चाईबासा ( CHAIBASA):  पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगदा गांव के बेड़ासाई के समीप से एक नक्सली को बैनर-पोस्टर लगाते गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया नक्सली कुइन्सा केराई काफी सी करते हुए गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नक्सली कुइन्सा केराई क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय था. 

    शहीदी दिवस मना रहे माओवादी

    बता दें कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं, जिसे लेकर जिला पुलिस बल भी क्षेत्र में ऑपरेशन चला रहा है. पुलिस को नक्सली के शहीदी सप्ताह के दौरान गुवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बैनर-पोस्टर लगाने की जानकारी मिली थी. जिसके मद्देनजर किरीबुरु के इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, सीआरपीएफ 197 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी परविन्दर सिंह, गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव आदि पदाधिकारी और जवान सतर्क थे. विगत दो दिनों से गुवा थाना अंतर्गत सारंडा के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एम्बुस लगाकर बैठे थे.

    घेराबंदी कर नक्सली को पकड़ा

    इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक नक्सलियों का हस्तलिखित बैनर लेकर गांगदा क्षेत्र में लगा रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसे रुकने की आवाज लगाई तो वह जंगल की ओर भागने लगा. पहले से जंगल की घेराबंदी थी. पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नक्सलियों का शहीद सप्ताह से संबंधित बैनर बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया है. बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद स्मृति सप्ताह पूरे जोश खरोश के साथ मनाने एवं सफल बनाने की अपील की गई है.

    रिपोर्ट - संदीप गुप्ता, गुवा, चाईबासा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news