गुमला में नक्सलियों का उत्पात,माइंस में लगाई गई मशीनों को फूंका

    गुमला में नक्सलियों का उत्पात,माइंस में लगाई गई मशीनों को फूंका

    गुमला(GUMLA): नक्सलियों ने उत्पाद मचाया है. गुमला जिले के घाघरा बिशनपुर में सेरेंगदाग में स्थित माइंस में देर रात तक नक्सलियों ने धावा बोला. लगभग एक दर्जन की संख्या में आए नक्सलियों ने यहां पर काम में लगी 8 मशीनों को आग के हवाले कर दिया. इस घटना से यहां काम कर रहे मजदूरों में दहशत है. यह अलग बात है कि नक्सलियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. सिर्फ मशीनों को आग लगा दी. इस घटना के पीछे नक्सली संगठन माओवादियों का हाथ बताया जा रहा है. यहां पर पर्चा भी छोड़ गया है.

    कंपनी को करोड़ों का हुआ नुकसान

    घाघरा- बिशनपुर क्षेत्र के सेरेंगदाग में माइंस में काम कर रही कंपनी से लेवी की मांग होती रही है. सूत्रों के अनुसार नक्सली संगठन के द्वारा यह मांग की गई थी. लेवी नहीं देने की वजह से नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पर बिशनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है. नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी चल रही है. माओवादी संगठन के द्वारा दिए गए अंजाम से दहशत व्याप्त है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news