IIT-ISM की पहल, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मिलेगा मौका, जानिए कैसे


धनबाद(DHANBAD): आईआईटी-आईएसएम (IIT-ISM) में अटल इन्नोवेशन योजना के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. यहां अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं पहुंची. कार्यशाला में महिलाओं को नेचुरल प्रोडक्ट को यूज करके सिंदूर, सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि बनाने की थ्योरी और प्रैक्टिकल की जानकारी सामझाया गया. इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, और जो भी इच्छुक महिला आगे चलकर अपने पैरों पर खड़े होकर इन प्रोडक्ट को लेकर काम करना चाहती हैं, उन महिलाओं को अटल इनोवेशन योजना के तहत फंड भी प्रोवाइड कराया जाएगा.

आत्मनिर्भरता की राह में महिलाएं
कार्यशाला में डॉक्टर अनंत कृष्णन ने सभी महिलाओं को साबुन बनाने को लेकर बड़ी ही बारीकी से एक-एक चीज के बारे में जानकारी साझा की. इससे महिलाओं को काफी जानकारी मिली. इस प्रशिक्षण कि आने वाले वक्त में वह भी आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण पोषण कर पाएंगी. वहीं महिलाओं का कहना है कि कार्यशाला में उन्हें सिंदूरह साबुन और सैनिटाइजर बनाने के बारे में जानकारी दी गई, आगे चलकर वह अपना खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकेंगी.
रिपोर्ट : शांभवी, धनबाद
4+