घर के पीछे मिली बेटे की लाश, जानिए कब से गायब था युवक

    घर के पीछे मिली बेटे की लाश, जानिए कब से गायब था युवक

    धनबाद (DHANBAD): धनबाद के गोविंदपुर के हीरापुर गांव में एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. शव की पहचान गांव के ही किशन सेन के रूप में हुई है. गांव वालों की मानें तो किशन रविवार दोपहर घर से निकला लेकिन देर शाम तक जब घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई.  खोजबीन के क्रम में ही सोमवार की सुबह घर के पीछे लाश पाई गई. 

    हत्या की आशंका से गांव वालो का इंकार नहीं 

    उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. मृतक अपने दो भाइयों में बड़ा था ,वह एक निजी फैक्ट्री में काम करता था.  उसे 2 पुत्र हैं ,घटना की सूचना इलाके में जंगल की आग की तरह फ़ैली. सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी गांव पंहुचा.  पुलिस ने शव को जब्त  कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.  प्रारंभिक तौर पर पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news