दुमका और बासुकीनाथ में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

    दुमका(DUMKA): नगर निकाय चुनाव और बासुकीनाथ नगर पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

    मतदान समाप्त होने के बाद सभी बैलेट बॉक्स को कड़ी सुरक्षा के बीच दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित वज्रगृह में जमा कराया गया. पूरे परिसर को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है. जिला प्रशासन और पुलिस बल की निगरानी में बैलेट बॉक्स सुरक्षित रखे गए हैं.

    चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है.

    दुमका नगर परिषद क्षेत्र में 60.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र में 74.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news