JAMSHEDPUR: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी गई हिदायत

    JAMSHEDPUR: नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों को दी गई हिदायत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने सड़कों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. नगर परिषद की टीम जेसीबी और बुलडोजर के साथ मानगो क्षेत्र के सड़कों पर उतरी. इस दौरान सड़क पर सब्जी बेच रहे लोगों के साथ ठेले-खोमचे को हटाया गया. हालांकि इस बार किसी भी दुकानदार से अतिक्रमण करने के लिए जुर्माना नहीं वसूल गया. लेकिन नगर निगम के कार्यपालक ने अगली बार उन्हें नहीं बक्शने की हिदायत दी.

    दी गई सख्त हिदायत

    अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत क्षेत्र के बड़े स्थाई दुकानों ने सड़क पर अतिक्रमण कर जो अस्थाई निर्माण किया था, उसे भी हटाया गया. इसके साथ ही सभी दुकानदारों और ठेले वालों को आगे अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई. मौके पर नगर निगम के कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने कहा की फिलहाल तो सभी को हिदायत देकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है. लेकिन आगे अतिक्रमण करने पर सभी से फाइन वसूला जायेगा. और उसपर भी बात नहीं बनी तो दुकानों को सील कर दिया जायेगा, वहीँ सड़क पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को उन्होने सब्जी मंडी मे जाकर दुकान लगाने की हिदायत दी.

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

     

     



    Related News