राष्ट्रपति चुनाव के लिए  "Mr. Ballot Box" पहुंचा रांची

    राष्ट्रपति चुनाव के लिए  "Mr. Ballot Box" पहुंचा रांची

    रांची(RANCHI): भारत के 16 वें राष्टपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है. मतदान सभी राज्यों के विधानसभा भवन में किया जाएगा. इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग पूरी तैयारी में जुटा है. इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने सभी राज्य को मतदान के लिए  बैलट बॉक्स भेज दिया है. इसी कड़ी में बुधवार को  विमान से मतदान पेटी और अन्य निर्वाचन सामग्री को दिल्ली से रांची लाया गया. जहां से सभी सामग्रियों को राज्य के प्राधिकृत पदाधिकारियों को सौंप दिया गया. राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्य के तीन अधिकारी देवदास दत्ता, रामनिवास दास और संदीप कुमार को मुख्य रूप से जिम्मेवारी सौंपी गयी है. 

    चुनाव आयोग ने भेजी है सामग्री

    1.    Steel Ballot Box with Wooden Box Cover
    2.    Keys of Ballot Box & Wooden Box
    3.    Ballot Papers
    4.    Authenticated List of Members of Electoral College for Presidential Election, 2022
    5.    Badges for :-
    (i)    Chief Electoral Officer
    (ii)    Assistant Returning Officers
    (iii)    Officials
    (iv)    Authorised Polling Representativ

    बता दें कि निर्वाचन आयोग के मतपेटी को लाने के लिए विशेष सावधानी रखी जाती है. मतपेटियों के लिए अलग से टिकट "मिस्टर बैलेट बॉक्स" के नाम से बुक किया जाता है. मतदान सामग्री जैसे बैलेट पेपर और वोट मार्क करने के लिए विशेष पेन ले जाने वाले अधिकारी की सीट के बगल में इन सामग्रियों को रखा जाता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news