धनबाद मंडल क्षेत्र के सांसद पहुंचे धनबाद ,उठाई अपने -अपने इलाके की रेल समस्याएं 

    धनबाद मंडल क्षेत्र के सांसद पहुंचे धनबाद ,उठाई अपने -अपने इलाके की रेल समस्याएं

    धनबाद(DHANBAD) | 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व शुक्रवार को इस कार्यकाल की अंतिम संसदीय समिति की बैठक धनबाद रेल मंडल कार्यालय में हुई. इस बैठक में धनबाद मंडल क्षेत्राधिकार के  सांसदों  ने भाग लिया.  बैठक की अध्यक्षता धनबाद के  सांसद  पशुपति नाथ सिंह ने की.  सभी सांसद  जनहित से जुड़े मुद्दे एवं रेल के सर्वांगीण विकास के लिए  अपने-अपने सुझावों को दिया.  इस मौके  पर पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक  अनिल कुमार खंडेलवाल, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  कमल किशोर सिन्हा सहित मुख्यालय एवं मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे.    बैठक में चतरा के  सांसद  सुनील कुमार सिंह, पलामू के  सांसद  विष्णु दयाल राम, गिरिडीह के  सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी उपस्थित थे. 

    अनुपस्थित सांसद के प्रतिनिधि रहे मौजूद 

    इनके अलावा  शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती अन्नपूर्णा देवी के प्रतिनिधि  नागेन्द्र महतो,  सांसद  जयंत सिन्हा के प्रतिनिधि  चन्द्र भूषण प्रसाद,  सांसद  संजय सेठ के प्रतिनिधि  प्रीतम साहू,  सांसद  अजय प्रताप सिंह के प्रतिनिधि विक्रम सिंह चंदेल,  सांसद  पकौड़ी लाल के प्रतिनिधि  कृष्णा गौतम, सांसद विजय कुमार के प्रतिनिधि  अजय कुमार सिन्हा,  सांसद श्रीमती महुआ मांझी के प्रतिनिधि  लखी सोरेन,  सांसद  समीर उरांव  के प्रतिनिधि  अरूण कुमार जोशी,  सांसद  दीपक प्रकाश के प्रतिनिधि  चन्द्रशेखर सिंह एवं  सांसद  आदित्य प्रसाद के प्रतिनिधि  मिल्टन पार्थ सारथी उपस्थित थे. इसके पूर्व बैठक के प्रारंभ में महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने सभी का स्वागत किया.  उन्होंने  कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में धनबाद मंडल माल लदान एवं इससे प्राप्त आय में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है.  

    हाल के दिनों में कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए है 

    उन्होंने कहा कि धनबाद मंडल द्वारा पिछले दिनों यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किये गए है.  जिनमें 06 स्टेशनों पर एफओबी, 04 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म शेड तथा 11 स्टेशनों पर दिव्यांग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है.  रांची और पटना के बीच  विश्वस्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है.   धनबाद-चन्द्रपुरा पैसेंजर ट्रेन एवं न्यू गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी का परिचालन प्रारंभ किया गया है.  दैनिक रेलयात्रियों को अनारक्षित टिकट सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 04 प्रमुख स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें स्थापित की गई है.  एक स्टेशन एक उत्पाद‘ योजना के तहत धनबाद मंडल के 11 प्रमुख स्टेशनों पर स्टॉल एवं 15 स्टेशनों पर ट्रॉली उपलब्ध कराए गए है.  इनसे एक ओर जहां इन क्षेत्रों का विकास होगा, वहीं दूसरी ओर लोगों को रोजगार भी मिलेगा. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News