BREAKING : सांसद मनीष जायसवाल हुए घायल, बैटिंग करने के दौरान नाक पर लगी चोट

    BREAKING : सांसद मनीष जायसवाल हुए घायल, बैटिंग करने के दौरान नाक पर लगी चोट

    हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग से भाजपा सांसद मनीष जायसवाल घायल हो गए हैं. दरअसल हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखण्ड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान ये हादसा हुआ, जिसमें सांसद मनीष जायसवाल घायल हो गए हैं. क्रिकेट मैच के दौरान बल्लेबाजी करने के क्रम में सांसद की नाक पर बाल आकार लगी जिससे वह घायल हो गए हैं. हालांकि उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है. 

    वहां मौजूद लोगों ने बताया कि क्रिकेट बाल काफी तेजी से आकार सांसद की नाक पर जा लगी और वह घायल हो गए. वहीं उपचार कर रही डॉक्टरों की टीम ने बताया की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है. बता दें कि उन्हें इलाज के हज़ारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news