शंकर रवानी की हत्या के बाद एक्शन में सांसद ढुल्लू महतो, डीजीपी से की एसपी को हटाने की बात, कहा- वर्दी पहनने के लायक नहीं है एसपी, देखिए वीडियो

    बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के सेक्टर 9 स्थित हरला थाना क्षेत्र में शंकर रवानी की हत्या के बाद. धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बोकारो जेनरल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां ढुल्लू महतो एक्शन मोड में बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को खरी खोटी सुनाई. इतना ही नहीं उन्होंने राज्य के डीजीपी और कोयला क्षेत्र के डीआईडी से भी फोन पर बार की. इतना ही नहीं बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की बात कही.

    वर्दी पहनने के लायक नहीं है एसपी – सांसद ढुल्लू महतो

    फोन पर उन्होंने कहा कि बोकारो एसपी निश्चित रूप से राजनीति प्रभाव में काम कर रहे हैं. साथ ही कहा कि एसपी वर्दी पहनने के लायक नहीं है. यह क्रिमिनल एसपी है और सिर्फ क्राइम करा रहे हैं. आज शंकर रवानी की हत्या हुई है इस मामले में बोकारो एसपी को 15 दिन पूर्व ही सूचना दी थी कि शंकर रवानी पर जो गोली चली है. उस मामले की त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संदीप अपराधियों को अभिलंब गिरफ्तार करें. लेकिन पुलिस ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया और आज शंकर रवानी की हत्या हो गई.

    आज अपराधियों ने शंकर रवानी की गोलियों से कर दी हत्या

    बता दें कि आज सुबह कार और बाइक सवार अपराधियों ने शंकर रवानी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी. शंकर रवानी पर करीब एक दर्जन राउंड के करीब फायरिंग की गई. गोलीबारी के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं शंकर रवानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news