बोकारो में चलती ट्रक में लगी आग, बाल- बाल बचा ड्राइवर 

    बोकारो में चलती ट्रक में लगी आग, बाल- बाल बचा ड्राइवर

    बोकारो(BOKARO): बोकारो जिले के पेटरवार तेनुघाट रोड़ में एक सोलह चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई. आग लगने से ट्रक के आगे का हिस्सा जलकर खाक हो गया. इसके बाद दमकल गाड़ी को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर दमकल ने आग पर काबू पाया. 

    यह है पूरा मामला 

    वहीं इस मामले में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि रात्रि में रांची से गिरिडीह जाने के क्रम में पेटरवार-तेनु रोड़ में यह हादसा हुआ. हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल कर खाक हो गया. इस बीच जलने के दौरान ट्रक एक पेड़ में भी टकरा गया. हालांकि ड्राइवर ने बताया कि इस घटना में किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि ट्रक खाली था. नुकसान में केवल ट्रक का आगे का हिस्सा जल गया है. सूचना मिलते ही तेनुघाट ओपी प्रभारी आशीष कुमार एवं पीएसआई प्रशांत कुमार घटना स्थल पर सदल-बल के साथ पहुंचे. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद दमकल को सूचना दी गई.  सुचना उपरांत दमकल गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर जलते हुए ट्रक के आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक गाड़ी जल कर खाक हो गया था. 
    इस संबंध में ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि इस बात की जानकारी गाड़ी मालिक संतोष कुमार पाण्डेय को दे दी गई है. गाड़ी मालिक बोकारो के रहने वाले बताये जाते है.  वही गाड़ी मालिक के द्वारा अभी तक थाने में किसी तरह का आवेदन घटना के बारे मे नहीं दिया गया है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार 



    Related News