मां देती थी गाली तो बेटे ने टांगी से काटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    मां देती थी गाली तो बेटे ने टांगी से काटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    चाईबासा(CHAIBASA): मां गाली देती थी, बेटे को मां की गाली पसंद नहीं आई तो उसने टांगी से अपनी वृद्ध मां की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक लगातार मां द्वारा अपशब्द और गाली के कारण बेटा दुखी था, इस कारण उसने यह कदम उठा लिया. यह सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला चाईबासा जिले का है. आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

    घटना जिले के थानाक्षेत्र अंतर्गत सेरेंगसिया गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार को 60 वर्षीय कमला ग्वालिन की हत्या उसी के 40 वर्षीय बेटे ने कर दी. बेटे ने अपनी मां के पीठ और गर्दन पर टांगी से वार किया था, जिसके बाद मां की मौत हो गई. आरोपी बेटे ने पुलिस को बताया कि उसकी बूढ़ी मां दिन भर गाली बकती रहती थी और उसे और उसकी पत्नी दोनों को श्राप देती थी.

    खुद को किया पुलिस के हवाले

    हत्या करने के बाद बेटे ने खुद ही पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी और पुलिस स्टेशन पहुंच कर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को वापस सौंप दिया है. मृतका के छोटे बेटे ने भी गाली वाली बात बताई. उसने कहा कि मां दिन भर गाली देती रहती थी, इस कारण बड़ा भाई तंग आ गया था. जिसके बाद उसने उसकी हत्या कर दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news