छोटी सी नोक झोंक में मां बेटे ने खाया जहर, बेटे की मौत, मां गंभीर  

    छोटी सी नोक झोंक में मां बेटे ने खाया जहर, बेटे की मौत, मां गंभीर  

    बोकारो(BOKARO): मां बेटे का प्यार दुनिया में सबसे अनोखा होता है,जिसे बया नहीं किया जा सकता है. मां अपने बच्चे को किसी भी परिस्थिति में दुखी नहीं होने देती. हर घर में मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर नोक झोंक होती रहती है  फिर भी इससे रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ता है. लेकिन बोकारो में मां बेटे के बीच छोटी सी नोक झोंक में बेटे ने मां की बात को दिल पर ले लिया और मां के सामने ही जहरीला पदार्थ को खा कर मौत को गले लगा लिया. यह सब देख मां को रहा नहीं गया उसने सोचा की उसके कारण बेटे ने जहरीला पदार्थ खाया है. फिर मां ने भी जीवन को त्यागने का फैलसा कर उसी जहरीले पदार्थ को खुद भी खा लिया. आनन फानन में परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन बेटे ने पहले ही दम तोड़ दिया और मां की हालत गंभीर बनी हुई है.                

    बेटे को जहर पिता देख मां ने भी पिया

    दरअसल मामला गोमिया प्रखंड अंतर्गत होसिर के ढेंढे गाँव का है. गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे निवासी अर्जुन गोप की पत्नी 42 वर्षिय बिंदु देवी और उसके छोटे पुत्र 21 वर्षिय कृष्ण कुमार यादव उर्फ सरोज के बीच किसी बात को लेकर कहासूनी हुई. दोनों के बीच विवाद इतना बढ गया कि गुस्से मे आकर पहले बेटे कृष्ण कुमार यादव ने घर पर रखा कीटनाशक दवा पी लिया. बेटे को दवा पीता देख मां बिंदु देवी ने भी बेटे के हाथ से कीटनाशक दवा छीनकर पी ली. घटना के समय घर पर कोई नहीं था.

    नाजुक हालात को देखते हुए बोकारो बीजीएच भेज दिया

    कीटनाशक दवा पीने के बाद भी मां-बेटे के बीच हो रहा विवाद कम नही हुआ. हंगामा सुन पडोस के लोग पहुंचे तो देखा कि दोनों की हालत खराब हो रही थी. तब लोगो ने इस बात की जानकारी उसके पति अर्जुन गोप और बडे बेटे को दी.  आनन फानन में परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए गोमिया के एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया.  वहाँ डाक्टरों ने दोनों की नाजुक हालात को देखते हुए बोकारो बीजीएच भेज दिया.  जहां बेटे कृष्ण कुमार यादव की मौत इलाज के क्रम में हो गई.  जबकि मां बिंदु देवी की हालत गंभीर बनी हुई हैं.

    घटना के बाद बोकारो मे मृतक कृष्ण कुमार यादव के शव को पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौप दिया गया है.  जिसका अंतिम संस्कार गोमिया स्थित बोकारो नदी तट पर किया गया.  बेटे के मौत से घर में कोहराम मच गया.  परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल हो गया है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news