धनबाद के महुदा में मां और पांच साल की बेटी ने फांसी लगा दे दी जान ,जानिए प्रारंभिक वजह 

    धनबाद के महुदा में मां और पांच साल की बेटी ने फांसी लगा दे दी जान ,जानिए प्रारंभिक वजह

    धनबाद(DHANBAD):  दिवाली के दिन धनबाद के महुदा  में एक हृदय विदारक  घटना हुई.  मां और बच्ची फांसी पर लटक कर जान दे दी.  मां की उम्र 26 वर्ष थी जबकि बेटी 5 वर्ष की बताई गई है.  एक मां किस  हालत में इस तरह का फैसला ली होगी यह  तो कहना मुश्किल है, लेकिन इस घटना के बाद लोग अचंभित और आश्चर्यचकित जरूर थे.  मां ने  तो खुद जान दे ही दी, साथ में बच्ची को भी जान देने के लिए फांसी पर लटका दिया. जानकारी के अनुसार   महुदा थाना क्षेत्र के सिंगड़ा बस्ती निवासी गुलाम रसूल  अंसारी की तीसरी बेटी  तब्बसुम परवीन (26 वर्ष) एवं उसकी पुत्री सीफा परवीन (5 वर्ष) का शव रविवार सुबह  उसके कमरे में फांसी के फंदे से झुलता  पाया गया.  तब्बसुम परवीन  के पिता ने दोनो को फांसी के फंदे पर झुलते देख तुरंत दोनों को फंदे की रस्सी काटकर नीचे उतरा.  तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी.  परिजनों ने घटना की सूचना   पुलिस को दी. 

    पुलिस ने लाशों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
     
    महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद  पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.   पिता गुलाम रसूल  अंसारी ने बताया कि सुबह  करीब पांच बजे वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद चले गए थे.  करीब एक घंटा बाद जब वह वापस घर लौटे  तो देखा कि उन की पुत्री तब्बसुम परवीन एवं नतनी के कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी.  वह कई बार पुकारा परंतु  कोई आवाज नहीं आयी, तब बेटे  ने खिड़की के अंदर से झांककर देखा तो दोनो रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी. फिर दरवाजा तोड़कर  दोनों की  रस्सी काटकर  नीचे उतारा.  काफी देर हो जाने के कारण दोनों की मौत हो चुकी थी.   मृतका का विवाह सात साल पहले पुरूलिया जिले के डीमडीहा बस्ती में हुआ था.  दो साल से वह मायके में रह रही थी.  उसका पति उसे लेने नहीं आया था.  इसके पहले उसका पहला विवाह  पाथऱडीह में हुआ था, जहां से एक साल के बाद उसका तलाक हो गया था.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो   



    Related News