चाईबासा में 3 दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत, आज फिर युवक ने तोड़ा दम

    Accident in chaibasa:चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जहां 25 वर्षीय बेनु गोप की मौके पर ही मौत हो गई

    चाईबासा में 3 दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत, आज फिर युवक ने तोड़ा दम

    चाईबासा(CHAIBASA):चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जहां 25 वर्षीय बेनु गोप की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह खैरपाल मेला से लौट रहा था जहां उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई. हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

    घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है.घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

    तीन दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत

    पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.यहां बता दे कि जिले में तीन दिनों में आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत सड़क हादसों में हो चुकी है.

    रिपोर्ट-संतोष वर्मा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news