कहर बनकर बरसेगा मानसून, 2 दिन में किसान कर लें ये जरूरी काम, नहीं तो फसल हो सकती है बर्बाद


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मॉनसून की बारिश लोगों को जितना परेशान कर रही है, उतना ही किसानों के लिए राहत बनकर आई है. ऐसे मौसम विभाग की ओर से आगामी 23 और 24 जुलाई को अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नए निम्न दबाव का क्षेत्र (A Low Pressure Area) बनने की संभावना बन रही है.
इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से झारखंड के कुछ जिलों में 23 और 24 जुलाई के दौरान भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है. किसानों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और आवश्यक सावधानी बरतें. इस दौरान वज्रपात और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) की भी संभावना है.
भारी वर्षा से प्रभावित होने वाले जिले :
मध्य झारखण्ड (राँची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी तथा रामगढ़)दक्षिणी झारखण्ड (पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघसूम, सिमडेगा तथा सरायकेला खरसावाँ), उतर-पश्चिमी झारखण्ड (पलामू, गढ़वा, चतरा तथा लातेहार), उतर-पूर्वी झारखण्ड (देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज).
23 जुलाई को राज्य के सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, देवघर, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुर और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है. वहीं 24 जुलाई को राज्य के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सराइकेला-खरसावाँ जिलों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना बन रही है. साथ ही बोकारो, धनबाद, देवघर, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुर और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है.
4+