एक शादी में उड़ा पैसा तो एक शादी में हुई मारपीट, फायरिंग की भी घटना, जानिए पूरी डिटेल

    एक शादी में उड़ा पैसा तो एक शादी में हुई मारपीट, फायरिंग की भी घटना, जानिए पूरी डिटेल

    धनबाद(DHANBAD): बोकारो की शादी में पैसा बोला तो धनबाद के बेकारबांध की शादी में खूब हुई मारपीट. बोकारो के हर्ष फायरिंग में तो मुकदमा हो गया है. मंगलवार की रात बोकारो के रितूडीह से निकली बारात में अंधाधुंध फायरिंग की गई. इसका वीडियो गुरुवार को वायरल होने के बाद सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. आर्म्स एक्ट के तहत 2 लोगों को आरोपी बनाया गया है. फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद बोकारो एसपी ने सिटी डीएसपी से जांच रिपोर्ट मांगी. डीएसपी ने इसकी जांच की, केएल भसीन पेट्रोल पंप और वेस्टर्न फॉर्म से मिले सीसीटीवी फुटेज का वायरल वीडियो से मिलान किया गया. यह वायरल वीडियो नया मोड़ का पाया गया. बारात रितुडीह से नया मोड़ शादी मंडप जा रही थी. बारात में शामिल कई युवक हथियार लहराकर  ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे. वर्दीधारी के भी फायरिंग किए जाने का खुलासा हुआ है. यह बारात बोकारो के किसी स्क्रैप कारोबारी की बताई जाती है.

    धनबाद के बेकारबांध में भी हुई मारपीट

    इधर, धनबाद के बेकार बांध में गुरुवार की रात एक शादी समारोह में बराती और सराती भिड़ गए. मारपीट में 3 से 4 लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पर धनबाद थाने की पुलिस पहुंची, उसके बाद मामला शांत हुआ.  बेकारबांध की लड़की की शादी हीरापुर प्रोफेसर कॉलोनी के लड़के से तय हुई थी. लड़के वाले रात करीब 10 बजे बारात लेकर बेकार बांध के साईं पैलेस स्थित विवाह स्थल पर जा रहे थे. बारात में शामिल कुछ लड़कियां डांस कर रही थी, इसी दौरान सराती पक्ष और कुछ स्थानीय युवक वहां पहुंचे और बारातियों की भीड़ में घुसकर नाचने लगे. बारातियों ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्ष में कहासुनी हुई, फिर धक्का-मुक्की हुई, थोड़ी देर के बाद कुछ लड़के दल बांधकर आये और बारातियों को पीटने लगे. एक कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. बुजुर्ग लोगों ने मामले को सलटाया और शादी शुरू कराई.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news