हुस्न का जाल बिछा कर रांची में मॉडल कर रही थी ब्राउन सुगर की बिक्री,मॉडल सहित पांच गिरफ्तार  

    हुस्न का जाल बिछा कर रांची में मॉडल कर रही थी ब्राउन सुगर की बिक्री,मॉडल सहित पांच गिरफ्तार  

    रांची(RANCHI): पुलिस ने  सुखदेव नगर इलाके से एक महिला मॉडल सहित पांच ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से पुलिस ने 36 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 लाख 90 हजार रुपये नगद बरामद किया है. गिरफ्तार महिला मॉडल इससे पूर्व भी ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था.जेल से निकलने के बाद एक बार फिर से महिला मॉडल ड्रग्स के धंधे से जुड़ गई थी.

     मॉडल  ज्योति शर्मा

    बुधवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर टीम गठित कर सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से मॉडल और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है. रांची के सिटी एसपी ने बताया गिरफ्तार तस्कर बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर को रांची में लाकर सप्लाई करते थे. बिहार पुलिस से संपर्क कर नशे के कारोबार से जुड़े लोगों गिरफ्तारी हुई है.

    सिटी एसपी ने बताया कि कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी.जिसमें मॉडल ज्योति शर्मा के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों के निशानदेही पर पुनदाग इलाके से 27 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इसमें और भी लोग संलिप्त है. जांच कर सभी की गिरफ़्तारी की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news