मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिली विधायक पूर्णिमा दास साहू


रांची (RANCHI): जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थीं.
इसे एक औपचारिक भेंट माना जा रहा है, जिसमें राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई. चर्चा के दौरान आपसी सहयोग और सकारात्मक संवाद का माहौल देखने को मिला.
4+