यौन शोषण मामले में अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे विधायक प्रदीप यादव, जानिए पूरा मामला 

    यौन शोषण मामले में अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेंगे विधायक प्रदीप यादव, जानिए पूरा मामला 

    देवघर(DEOGHAR): कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को बड़ा झटका लगा है. महिला के साथ कथित यौन शोषण मामले में आरोपी पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव की झारखंड हाईकोर्ट ने क्रिमिनल रिवीजन को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट जज जस्टिस  सुभाष चंद की अदालत ने विधायक प्रदीप यादव की याचिका को खारिज कर दिया. 

    बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान  गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप यादव के ऊपर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए देवघर महिला थाना में मामला दर्ज कराया था. दुमका स्पेशल जज द्वारा डिस्चार्ज पिटीशन खारिज करने के बाद प्रदीप यादव द्वारा मामला को रिवीजन करने के लिए हाई कोर्ट का शरण लिया गया था. हाई कोर्ट ने भी आज इनके पिटीशन को खारिज करते हुए लोअर कोर्ट में ही मामला चलाने का निर्णय दिया है. इस निर्णय के खिलाफ देवघर में प्रदीप यादव ने आगे की रणनीति बताते हुए कहा है कि अब वह सुप्रीम कोर्ट की शरण में जा कर मामले को समाप्त करने की अपील करेंगे. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news