विधायक मथुरा बने राष्ट्रीय  प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष ,जानिए और क्या हुआ 

    विधायक मथुरा बने राष्ट्रीय  प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष ,जानिए और क्या हुआ 

    धनबाद(DHANBAD) | झारखंड अमाच्यौर स्पोर्टस किकबॉक्सिंग संघ की बैठक रविवार को  धनबाद परिसदन में हुई , जिसमे मुख्य रूप से टुंडी विधायक  मथुरा प्रसाद महतो, मौजूद थे.  झारखंड किकबॉक्सिंग संघ ने उन्हें  राष्ट्रीय प्रतियोगिता की  आयोजन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया.  संघ के अध्यक्ष  बी सी ठाकुर ने  कहा कि  आज की बैठक का मुख्य उद्देश्य यही था कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो.  

    कई अन्य मसलों पर भी हुई चर्चा 

    मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मथुरा महतो  ने कहा कि  आज बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई  और विभिन्न कमिटी का गठन किया गया.  संघ के महासचिव बिपुल मिश्र ने कहा कि  संघ खिलाड़ियों के बेहतरी के लिए काम कर रहा है,  आगे भी करता रहेगा.  मौके पर अनुपम महथा, अरशद हुसैन, प्रदीप प्रमाणिक, राज संचू, इंदरदे, जेना बोदरा, करिए मरदी, जुनाश लिंडा, स्वपन मरांडी, संस्कार तिवारी उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news