MLA लंबोदर महतो ने किया विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन, सरकार पर कसा तंज

    MLA लंबोदर महतो ने किया विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन, सरकार पर कसा तंज

    बोकारो (BOKARO): जिला के गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL)  के 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने किया. इस दौरान साड़म पश्चिमी की मुखिया शोभा देवी, पंसस विष्णु सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. 

    MLA ने किया उद्घाटन

    साड़म स्थित विद्युत उपकेंद्र का उद्घाटन विधायक लंबोदर महतो ने किया. इस दौरान उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह उपकेंद्र काफी पहले ही बनकर तैयार है. इससे पहले भी चार-पांच बार इसके उद्घाटन की तारीख निर्धारित होने के बावजूद भी राजनीतिक फायदे के लिए इसका उद्घाटन नहीं हुआ. वहीं, उन्होंने कहा कि जनहित को देखते हुए पंचायत के जनप्रतिनिधि और लोगों के महाजुटान के बीच शुक्रवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन किया है.  

     रिपोर्ट - संजय कुमार, गोमिया, बोकारो.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news