भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक कमलेश, ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे विधायक कमलेश, ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

    पलामू(PALAMU): भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार विधायक कमलेश कुमार सिंह के हुसैनाबाद आने की सूचना मिलते ही जगह-जगह ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता गाजे-बाजे और फूल-माला के साथ उनके स्वागत में जुट गए. जपला छतरपुर सड़क में प्रवेश करते ही गाजे-बाजे से सैकड़ों ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह का स्वागत किया. जपला नहर मोड़ तक कई स्थानों पर विधायक को रोक कर उन्हें फूल माला देकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया.

    वहीं, नहर मोड़ पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि जनता व कार्यकर्ताओं के इस प्यार का वह आभार जताते हैं. हुसैनाबाद के लोगों का यही अपनत्व उन्हें उनसे दूर नहीं होने देता है. क्षेत्र का विकास ही उनके राजनीति का सबसे बड़ा कारण है. क्षेत्र का तेजी से विकास व अपने धर्म व संस्कृति का संरक्षण डबल इंजन की सरकार में हो सके, इसके लिए उन्होंने भाजपा में जाने का निर्णय लिया.

    विधायक ने कहा कि उन्होंने नई राह जरूर चुनी है, लेकिन उनका संकल्प वही है. उन्होंने कहा कि हमेशा हुसैनाबाद हरिहरगंज को विकास के मामले में आगे रखने का उनका इरादा रहा है, इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने क्षेत्र के सभी समाज के लोगों से अपील कि, की वह उनसे बेधड़क मिल सकते हैं. उन्होंने कभी जात-पात व धर्म की राजनीति न कभी की है और न करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news