झारखंड के एकमात्र NCP विधायक ने लिखा नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र- डाल्टनगंज एयरपोर्ट के निर्माण की रखी मांग  

    झारखंड के एकमात्र NCP विधायक ने लिखा नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र- डाल्टनगंज एयरपोर्ट के निर्माण की रखी मांग

    पलामू(PALAMU): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को देवघर पहुंचे थे, जहां उन्होंने देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था. इसके साथ ही उन्होंने 16 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. इस लिए राज्यभर के लोग नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दे रहे हैं. इसी कड़ी में हुसैनाबाद-हरिहरगंज से  NCP विधायक कमलेश कुमार सिंह ने देवघर में एयरपोर्ट का उद्घाटन व हवाई यात्रा शुरू किए जाने पर प्रधान मंत्री व उनकी टीम का धन्यवाद किया है. उन्होंने पत्र लिखकर मंत्री नागरिक उड्डयन विभाग को भी देवघर में एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए आभार जताया है.

     

    डाल्टनगंज एयरपोर्ट का भी हो निर्माण

    विधायक ने पत्र के माध्यम से कहा है कि पलामू जिला मुख्यालय डाल्टनगंज में भी एयरपोर्ट के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है. उन्होंने कहा है कि पलामू और गढ़वा अति पिछड़ा जिला होने की वजह से नीति आयोग द्वारा नामित 112 जिलों में पलामू भी आकांक्षी जिला में शामिल है. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि पलामू जिला मुख्यालय से सिर्फ 20 किलो मीटर दूरी पर एक मात्र टाइगर रिजर्व बेतला नेशनल पार्क है. वहीं पलामू प्रमंडल में नेतरहाट, सुगा बांध, मिरचैया फॉल, पलामू किला आदि दर्जनों पर्यटक स्थल है. यह देश के कोने-कोने के अलावा विदेशी पर्यटक भी आते हैं. कमलेश सिंह ने पलामू प्रमंडल मुख्यालय डाल्टनगंज में एयरपोर्ट का निर्माण कराकर जल्द सेवाएं शुरु कराने का आग्रह किया है.

    रिपोर्ट: एस के चंदेल, हुसैनाबाद (पलामू)   

     



    Related News