अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे विधायक कमलेश, कहा-आजादी के बाद गांव में पहुंचाया सड़क, अब दूर होगी अन्य समस्याएं

    अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे विधायक कमलेश, कहा-आजादी के बाद गांव में पहुंचाया सड़क, अब दूर होगी अन्य समस्याएं

    पलामू(PALAMU) : हुसैनाबाद हरिहरगंज से भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने बुधवार को हुसैनाबाद के अति उग्रवाद प्रभावित डंडीला पंचायत के विभिन्न गांव व टोला का दौरा किया. दौरा के क्रम में ग्रामीणों ने कमलेश सिंह का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत की एक एक समस्या का समाधान उन्होंने ग्रामीणों की आम सहमति से कराने का काम किया है.

    उन्होंने कहा कि डंडीला पंचायत के लोगों को सड़क की सुविधा नहीं थी. अपने इस कार्यकाल में सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने का काम किया है. इससे पंचायत के लोग सीधा हैदरनगर के सड़या गांव से जुड़ जायेंगे. उन्होंने कहा कि डंडीला में राजस्व भवन का टेंडर हो चुका है. राजस्व कर्मचारी वहीं बैठेंगे व ग्रामीणों की भूमि समस्या के समाधान करने का काम करेंगे. साथ-साथ राजस्व रसीद भी काटने का काम करेंगे.

    कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि आगे डंडीला स्वास्थ्य उप केंद्र को और विकसित किया जाएगा. हुसैनाबाद के विकास व जिला बनाने के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह ग्रामीणों से किया. प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news