विधायक कमलेश ने छह सड़क निर्माण योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास, कहा- सभी इलाकों में बिना भेदभाव किया काम

    विधायक कमलेश ने छह सड़क निर्माण योजना का किया ऑनलाइन शिलान्यास, कहा- सभी इलाकों में बिना भेदभाव किया काम

    पलामू(PALAMU): हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने रविवार को हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड की छह महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया. सिमरसोत मोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन संबोधन किया. उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उसमें जपला चौबे आंगनबाड़ी केंद्र से कुकही सिमरसोत पीडब्ल्यूडी रोड तक, चचेरिया हरिजन स्कूल से मुसहर टोला पाल टोला होते हुए सोनपुरवा मेन रोड तक, जपला दंगवार रोड से महुअरी तक, नबीनगर रोड से मालवारिया तक, जपला नबीनगर मुख्य पथ से दरुआ तक, सामुडीह पथरा रोड निम्हत मोड़ से इटवा तक पथ निर्माण शामिल है.

    दोनों कार्यकाल में मैंने जो भी कार्य किया उससे जनता वाकिफ

    उन्होंने कहा कि, उन्होंने सम्पूर्ण इलाके में बिना भेदभाव के कार्य किया है. जिससे सभी जात-धर्म व समुदाय के लोगों को फायदा हो रहा है. हुसैनाबाद में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क व बिजली के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं. पहले और अभी के कार्यकाल में कितना काम हुआ और बीच के कार्यकाल में किसने क्या किया, जनता सब जानती है. दोनों कार्यकाल के दौरान मैंने जो भी कार्य किया है, उससे जनता वाकिफ है. अगर कुछ समस्या रह गई होगी तो उसका भी समाधान आने वाले समय में करा दिया जाएगा.

    पांच और सड़क निर्माण कार्य की निकलेगी निविदा

    शिलान्यास के मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की एक-एक सड़क को ढूंढ-ढूंढ कर बनवाने का काम विधायक ने किया है. पांच और सड़कों के निर्माण कार्य की निविदा निकलने वाली है. बता दें कि, इन सड़कों पर विगत दस वर्षो से कोई कार्य नहीं हुआ था. जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी.  

    मौके पर हैदरनगर प्रमुख कलावती देवी, उप प्रमुख पप्पू पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष बिमलेश सिंह, पप्पू सिंह, हंसराज सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, सुधीर सिंह, रविरंजन सिंह, अकबर खान, गुड्डू सिंह, रमा अनुज, जय प्रकाश उपाध्याय, उदित सिंह, पूर्व मुखिया यमुना यादव, विजय राजवंशी व ग्रामीण उपस्थित थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news