2015 रोड जाम मामले में धनबाद न्यायालय में हाजिर हुए विधायक जयराम महतो, गैस रिसाव मामले पर कह दी ये बात

    2015 रोड जाम मामले में धनबाद न्यायालय में हाजिर हुए विधायक जयराम महतो, गैस रिसाव मामले पर कह दी ये बात

    धनबाद(DHANBAD):2015 रोड जाम करने के मामले में आज धनबाद न्यायालय में डुमरी विधायक जयराम महतो हाजिर हुए. इस दौरान मिडिया से बातचीत में कहा कि बढ़ती लोकप्रियता के कारण ही कई मामलो में उन पर मुकदमा करवाया गया है.माननीय न्यायालय के सम्मान में अपना पक्ष रखने पहुंचे है.

     गैस रिसाव मामले पर कह दी ये बात

    वहीं केन्दुआडीह गैस रिसाव पर उन्होंने जीला प्रशासन और सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की प्रक्रिया नहीं फैसला होना चाहिए अब सरकार लोगों के गंभीर बीमार या मौत होने पर जागेगी. विस्थापितो को जल्द से सुरक्षित जगह पर स्विफ्ट करना चाहिए.

    पढ़े कोयला चोरी पर क्या कहा

    साथ ही कोयला चोरी पर भी उन्होंने कहा की जिस तरह देश की खनीज सम्पदा बतला कर जमीन अधिग्रहण कर कंपनियों द्वारा कोयला निकाला जाता है उसका फायदा देश हित से ज्यादा माफिया को पहुंचाया जा रहा है खुलेआम कोयले की लुट हो रही है. सरकार को इसपर गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है और जहां के सांसद पर ही आय से अधीक संपत्ति को लेकर जांच की मांग की जा रही हो तो उनकी सुनेगा कौन.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news