घर से लापता बच्ची का शव बगल की झाड़ी से बरामद, जानिए कहां की है घटना 

    घर से लापता बच्ची का शव बगल की झाड़ी से बरामद, जानिए कहां की है घटना 

    धनबाद(DHANBAD): सोमवार की देर शाम घर से गायब 6 वर्षीय बच्ची की लाश मंगलवार की सुबह घर के बगल में ही झाड़ी नुमा जंगल से बरामद की गई. यह घटना दक्षिणी टुंडी के कदैया गांव की है. बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. प्रथम दृष्टया लग रहा था कि हत्या करने के बाद शव को झाड़ी नुमा जंगल में फेंक दिया गया होगा. बच्ची के शरीर पर जख्म के निशान भी मिले है. वह कदैया मध्य विद्यालय की पहली कक्षा की छात्र थी. घटना की खबर जानकर पुलिस भी पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है.

    बच्ची की लाश मिलने की सूचना पर चीत्कार करने लगे परिजन 

    बताया जाता है कि कदैया गांव के रंजीत तुरी की छह वर्षीय बच्ची सरस्वती कुमारी सोमवार की शाम चार बजे से घर से गायब थी. बच्ची को नहीं पाकर परिवार के लोग खोजबीन में लगे हुए थे. परन्तु रात में वह कहीं नहीं मिली.  मंगलवार की सुबह बच्ची का शव उसके घर के लगभग ढेर हजार फीट दूरी स्थित झाड़ीनुमा जंगल के पास फेंका मिला. शव को देखकर लोगों ने घरवालों को सूचना दी. घर वाले  शव को देखकर चीत्कार मारकर रोने लगे. इसकी सूचना टुंडी थाने की पुलिस को दी गई, टुंडी थानेदार शारदा रंजन प्रसाद सिंह घटनास्थल पहुंचे एवं छानबीन में जुट गए है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news